यामिनी गोमर का कांग्रेस एससी सैल का प्रदेश अध्यक्ष बनना गौरव की बातः एडवोकेट पंकज-एडवोकेट पंकज कृपाल की अगुवाई में यामिनी गोमर का सम्मान



होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से होशियारपुर से कांग्रेसी नेत्री यामिनी गोमर को एससी सैल का प्रदेश अध्यक्ष लगाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है तथा इसी खुशी में एडवोकेट पंकज कृपाल की तरफ से उनके सम्मान में एक समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय में करवाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने यामिनी गोमर को बधाई दी और उनकी नियक्ति के लिए हाईकमान का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर एडवोकेट पंकज कृपाल ने कहा कि यामिनी गोमर ने पार्टी के प्रति सेवाओं और अपनी कड़ी मेहनत से कार्य करते हुए यह मुकाम हासिल किया है तथा उनकी सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा प्रेरणादायक है। एडवोकेट पंकज कृपाल ने यामिनी गोमर को आश्वस्त करते हुए कहा कि एससी सैल की मजबूती एवं विस्तार के लिए समस्त कांग्रेसी उनके साथ हैं। इस अवसर पर मैडम गोमर को बधाई देते हुए नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने मेहनती वर्करों के साथ सदैव खड़ी होती है तथा यामिनी गोमर को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिया जाना इस बात का ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कांग्रेसियों से एकजुटता के साथ मौजूदा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने और पंजाब हित के मुद्दों को जोरशोर से उठाने की बात पर बल दिया। इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए यामिनी गोमर ने कहा कि सभी का साथ उन्हें पार्टी के प्रति सेवाएं करने की प्रोत्साहना देता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे सभी के सहयोग से पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से निभाएंगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सरवन सिंह, अमरपाल काका सरां, भूपिंदर घुम्मण, राजगुरशरन सिंह, मनजीत गम्भोवाल, प्रणव कृपाल, बलविंदर बिट्टू, सोढी राम सरपंच, तरलोक शाही, अश्वनी शर्मा, बलदेव सिंह, रिशु आदिया, सन्नी राजपूत, गुरमीत सिद्धू, पूर्व पार्षद एडवोकेट लवकेश ओहरी, आकाशदीप गोल्डी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments