काम्बेट एंडवास कोचिंग कैंप से खिलाड़ियों ने बहुत कुछ नया सीखने का प्रयास किया हैं /राजीव वालिया


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
काम्बेट् अंडवास कोचिंग कैंप 2026 को पालमपुर हिमाचल प्रदेश में महा सचिव विशाल सिंह की अगुवाई में लगवाया गया। इस काम्बेट् कैंप में फॉइटर स्पोर्ट्स कपूरथला के खिलाड़ियों ने कोच प्रदीप बजाज के नेतृत्व में भाग लिया। फाईटर स्पोट्स के खिलाड़ियों ने इस कैंप में अलग- अलग खेलों में भाग लिया और नई नई तकनीकों की बारीकियों को अच्छे से समझा। फाईटर स्पोट्स के खिलाड़ी मनराज सिंह लाली (वुशू), रेहान वालिया( वुशू),गुरनूर सिंह (वुशू), सरभजोत सिंह लाली ( वुशू), सिमरजीत सिंह( कराटे), अली अहमद( कराटे), मनदीप सिंह( कराटे), गुरविंदर सिंह भोगल( कराटे) ने अच्छा प्रदर्शन किया। महासचिव विशाल सिंह, प्रिंसीपल अनुपम मेहरा, युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया और पुनीत वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। महासचिव विशाल सिंह ने खिलाड़ियों को बताया कि भविष्य में राज्य स्तरीय, इंटरनेशनल स्तरीय तक पहुचने के लिए आपको मार्शल आर्ट्स के सभी नियमों के बारें में जानकारी होना अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि बेहतरीन खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में जीत हासिल कर सकता हैं। युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने कहा कि इस काम्बेट एंडवास कोचिंग कैंप से खिलाड़ियों ने बहुत कुछ नया सीखने का प्रयास किया हैं और समय समय पर ऐसे एंडवास कोचिंग कैंप लगवाने अनिवार्य हैं।

Comments