मंडी में किसानों की गेहूं को फसल नहीं उठाई जा रही , सरकार कुंभ करनी नींद सोई नहीं ले रही किसानों की सार किसान चिंतित/ठेकेदार सूरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां


माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
शिरोमणि अकाली दल के गढ़शंकर क्षेत्र के प्रभारी व पूर्व विधायक सूरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां द्वारा अकाली वर्करों के साथ महिलपुर की दाना मंडी का दौरा किया गया, यहां मौके पर प्रबंधों की हकीकत ने सरकारी दावों की पोल खोल कर रख दी। मंडी में किसानों की गेहूं की फसल खुले आसमान तले पड़ी मिली, जबकि लोडिंग के काम में भारी देरी कारण किसानों को दिन-रात की चिंता ने घेर लिया है। किसानों के लिए बैठने तक का कोई ढंग का इंतजाम न होने कारण प्रशासन की नाकामी साफ नजर आई।
इस अवसर पर. सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार की बेरुखी कारण अन्नदाता मंडी में खज्जल हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तुरंत गेहूं की लोडिंग करके गोदामों में भेजने का प्रबंध न किया गया तो किसानों का बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी सीधी तौर पर प्रशासन पर आएगी।
उन्होंने मांग की कि मंडी प्रबंधों को तुरंत ठीक किया जाए और किसानों के लिए छांव, पीने वाले पानी व बैठने के प्रबंध यकीनी बनाए जाएं।
इस अवसर पर हरजीत सिंह, चरंजीत सिंह मनोलियां, जस महिलपुर, बिल्ला मनोलियां, जरनैल सिंह नूरपुर, कमलजीत सिंह बीहरां, नवदीप सैला, निरंजन सिंह पूर्व एमसी जगतार सिंह, बलवीर सिंह ढिल्लों, स्वर्णजीत सिंह, शिव जी, जगतार सिंह, अमनदीप सिंह, राजिंदर सिंह आदि हाजिर थे।

Comments