माई भारत होशियारपुर की ओर से लेख लिखने तथा पोस्टर मेकिंग के मुकाबले स्थानीय मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में करवाये गये

,

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
बहु-रंग कलामंच होशियारपुर की ओर से बाबा साहिब भीम राव अम्बेडकर जी के 135वें जन्म दिवस के प्रोग्रामों की श्रृंखला के दूसरे पड़ाव में माई भारत होशियारपुर की ओर से लेख लिखने तथा पोस्टर मेकिंग के मुकाबले स्थानीय मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में करवाये गये, जिसके मुख्य मेहमान पूर्व एम.पी. अविनाश राये खन्ना तथा विशेष मेहमान रिटायर्ड डिप्टी डायरैक्टर ऐजुकेशन श्री अशवनी कुमार दत्ता थे। इस अवसर पर सत् श्री अकाल दोआबा के प्रधान रमेश कुमार, प्रिंसीपल मैडम रूपिंदर कौर तथा रंगकर्मी अशोक पुरी विशेष तौर पर उपस्थित हुये। प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव में बहु-रंग कलामंच की ओर से तैयार किया गया नुक्कड़ नाटक ’पहले पढ़ो’ प्रदर्शित किया गया।
लेख लिखने मुकाबले में परनीत कौर पहले स्थान परण् सिमरती दूसरे तथा जसप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में देव कुमार पहले, रणवीर सिंह धामी दूसरे तथा गगन सूरी तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रोग्राम को करवाने में मैडम अनु मेहता तथा मीना रानी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य मेहमान अविनाश राये खन्ना जी ने भीम राव अम्बेडकर जी की भारत को देन तथा दुनिया की सबसे बड़ी समस्या बुलिंग से दूर होकर स्कूल के समय से सभी विद्यार्थियों को भाईचारक प्रेम बनाकर रखना चाहिये। उन्होंने बताया कि इस साल भारत सरकार की ओर से देश भर के 576 ज़िलों में अम्बेडकर जयंती को मनाकर लोगों में जागरूकता पैदा की जा रही है। 
प्रोग्राम की आखिर में मुख्य मेहमान, विशेष मेहमान तथा स्कूल के प्रिंसीपल रूपिंदर कौर को सम्मानित करने से पहले नुक्कड़ नाटक ’पहले पढ़ो’ में अशोक पुरी के साथ परवेश, जसमीत, सन्ध्या, देव कुमार, हरलीन कौर, सुखमनि, धर्मप्रीत तथा दृष्टि ने नाटक में अपने किरदार निभाये। इस अवसर पर सभी प्रोग्रामों में पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Comments