सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।


हुशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
गांव लंगेरी के सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सेवानिवृत्त शिक्षक मास्टर बचित्तर सिंह संघा कैनेडियन की पत्नी बीबी मनजीत कौर जी की 33वीं वार्षिक बरसी को समर्पित करते हुए स्कूल स्टाफ, माता-पिता, विद्यार्थियों और नगर निवासियों द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता मास्टर बचित्तर सिंह, जसपाल सिंह यू.के., सुरिंदर कौर संघा, सुरिंदर सिंह संघा कैनेडियन हरबलराज सिंह, ब्रह्मजोत सिंह संघा, सुखजीत सिंह संघा बेल्जियम, स्कूल प्रमुख मनजिंदर पाल, सरकारी मिडल स्कूल, विजय कुमार, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लंगेरी, डॉक्टर ओ. पी. सिंह, हरभजन सिंह संघा, मैडम रजिंदर संघा, सुखविंदर कौर संघा बेल्जियम, रजिंदर कुमार धनी और अमर कुमार ने संयुक्त रूप से की।
समारोह की आरम्भता करते हुए डॉक्टर ओ. पी. सिंह हीरा ने कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने के लिए ऐसे आयोजनों की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने मास्टर बचित्तर सिंह की वैज्ञानिक सोच और समाज सेवा के लिए किए गए कार्यों हेतु परिवार की खुलकर सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मास्टर बचित्तर सिंह संघा ने कहा कि यदि बचपन में ही बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए तो वे भविष्य में ऊँचे मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों की भरपूर प्रशंसा की और कहा कि इन आयोजनों में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है, जिसका स्पष्ट प्रमाण विभिन्न प्रस्तुतियों में दिखाई दिया।
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने सोशल मीडिया से दूर रहने, अपने वतन की मिट्टी से प्यार करने, अंधविश्वास और ढोंगी बाबाओं से दूर रहकर वैज्ञानिक सोच अपनाने तथा अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरसे को संभालने का संदेश प्रभावशाली ढंग से दिया। समापन चरण में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकार बच्चों को प्रधिनिधि मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। श्री ब्रह्मजोत सिंह संघा ने स्कूल की 13 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्रा अस्मिता को, जो कर्नाटक में हुई राष्ट्रीय फुटबॉल लीग में पंजाब टीम की ओर से खेली थी, 10,000 रुपये का विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
समारोह में विशेष रूप से बलजीत कौर अध्यापिका, बलवीर कौर आंगनवाड़ी, मनीप कौर, कु. रिंपी, रशपाल कौर, बलजीत कौर, जसवीर कौर, ऊषा रानी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, माता-पिता और गांव निवासियों की ओर से स्म्हूलियत की।

Comments