सिविल सर्जन द्वारा सीनियर मेडिकल अधिकारियों के साथ अहम बैठक

  


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
 सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल द्वारा जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं के सीनियर मेडिकल अधिकारियों और प्रोग्राम अधिकारियों के साथ मासिक बैठक की गई, जिसमें कई अहम स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान गर्भवती महिलाओं की देखभाल, सुरक्षित डिलीवरी, टीकाकरण और बच्चों की पोषण स्थिति, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, एड्स कंट्रोल प्रोग्राम, टीबी प्रोग्राम की 100 दिनों की मुहिम, आगामी डेंगू सीजन तथा अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस मौके पर सभी अधिकारियों और स्टाफ को निर्धारित लक्ष्यों को समय पर और पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को हर स्तर पर सुनिश्चित करने की अपील की गई।  

इस मौके पर सिविल सर्जन द्वारा पिछले समय के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान नशा विरोधी मुहिम और आम आदमी क्लीनिकों की कार्यप्रणाली, टीबी मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें तैयार रहें। इसके साथ ही सिविल सर्जन ने सभी स्वास्थ्य संस्थाओं की रिकॉर्ड कीपिंग को ठीक करने और सुधार करने के लिए भी कहा।  

इस मौके पर उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आम आदमी क्लीनिक में वी.एल.ए के सहयोग से अधिक से अधिक मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार डेंगू पर वार मुहिम के तहत जागरूकता गतिविधियां करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी एस.एम.ओज़ को कहा कि वे राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समय-समय पर अपने स्तर पर अवश्य समीक्षा करें।  

इसके अलावा उन्होंने स्टेट हेडक्वार्टर से प्राप्त निर्देशों से भी सभी को अवगत कराया। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. टी.पी. सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह, जिला टीबी अधिकारी डाक्टर शक्ति शर्मा,एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. जगदीप सिंह, जिला प्रोग्राम अधिकारी मोहम्मद आसिफ, दिशा प्रोग्राम से मैडम लक्ष्मी, जिला मास मीडिया अधिकारी तरसेम लाल, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी रविंदर जस्सल के अलावा विभिन्न ब्लॉकों से आए सीनियर मेडिकल अधिकारी उपस्थित थे।

Comments