अकाली दल द्वारा सरकार के खिलाफ बिजली कटौतियों के विरोध में रोष प्रदर्शनआप सरकार के खराब प्रबंधनों के कारण बिजली संकट खड़ा हो गया-लाली बाजवा, तलवाड़
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
प्रदेश भर में लग रहे बिजली कटौतियों के विरोध में आज शिरोमणि अकाली दल द्वारा किए गए रोष प्रदर्शनों की कड़ी के अंतर्गत होशियारपुर में जतिंदर सिंह लाली बाजवा शहरी प्रधान और सीनियर उप अध्यक्ष के नेतृत्व में अकाली दल द्वारा आप सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया, इस अवसर पर पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा और होशियारपुर हल्के के इंचार्ज संजीव तलवाड़ भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस रोष प्रदर्शन को संबोधन करते हुए लाली बाजवा ने कहा कि अकाली दल की सरकार के समय पंजाब को बिजली के पक्ष में सरप्लस बनाने में उस समय के डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा अहम रोल अदा किया गया था लेकिन सूबे की मौजूदा आप सरकार के खराब प्रबंधनों के कारण आज पंजाब में बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया है। लाली बाजवा और संजीव तलवाड़ ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सिवाय चुटकुलों से और कुछ भी नहीं जानता, लोगों के मुद्दों का कैसे समाधान करना है और किस तरह सरकारी प्रबंध को चलाकर लोगों तक सुविधाएं पहुंचानी हैं इस मामले में मौजूदा सरकार बुरी तरह फेल हो चुकी है। इस अवसर पर वरिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि जितनी बातें करके आम आदमी पार्टी ने 2022 में सरकार बनाई थीं वो बातें इस सरकार के मंत्री और विधायक भूल चुके हैं, मौजूदा समय बस एक ही काम चल रहा है और वो है सूबे को लूटकर दिल्ली वालों की जेबें भरना। इस समय संजीव तलवाड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत समूची सूबा सरकार फेल हो चुकी है, इस सरकार के किस मंत्री-विधायक को कब सरकार छोड़कर भाग जाना है ये उन्हें खुद भी नहीं पता क्योंकि भ्रष्टाचार में डूबी इस सरकार के विधायकों और मंत्रियों का कोई सिर पैर नहीं है और यही कारण है कि आज हर क्षेत्र में सरकार बुरी तरह फेल हो चुकी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल, हरसिमरन सिंह बाजवा, इंदरजीत कंग, रणधीर भार्ज, एडवोकेट शमशेर सिंह, रविंदरपाल मिंटू, बिक्रमजीत सिंह क्लसी, राणा रणवीर सिंह आदि भी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment