होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
होशियारपुर के विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने वार्ड नंबर 45 के मोहल्ला टैगोर नगर में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विधायक ज़िम्पा ने कहा कि होशियारपुर शहर में अब तक 43 से अधिक ट्यूबवेल लगाए जा चुके हैं, जिससे विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, वहां प्राथमिकता के आधार पर ट्यूबवेल स्थापित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि टैगोर नगर में नए ट्यूबवेल के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को काफी राहत मिलेगी और पानी की कमी की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना बेहद आवश्यक है और आने वाले समय में भी इसी तरह के जनहित कार्य जारी रहेंगे।
ज़िम्पा ने कहा कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन मिलकर शहर के हर वार्ड में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की जरूरतों और समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, बलजीत कौर, भूपिंदर सिंह, कैप्टन बचित्तर सिंह, एस.पी. शर्मा, के.डी. जसवाल, पवन बस्सीजाना, सुमन, ओंकार सिंह भारज, अमनदीप सिंह, दलजिंदर सिंह, गुलशन वर्मा, कुलदीप सिंह, हरजाप सिंह, किरण बाला, हरजीत कौर, सुरिंदर कौर और सतपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment