स्टेट कराटे चैंपियनशिप में होशियारपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।जगमोहंस इंस्टीट्यूट की आरती ने काता और कुमिते मुकाबलो में जीते दो स्वर्ण पदक।
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
जिला संगरूर कराटे एसोसिएशन द्वारा स्पोर्टस कराटे आर्गेनाइजेशन ऑफ़ पंजाब के तत्वावधान में सुनाम उधम सिंह वाला में पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर्स, अंडर 21 और सीनियर वर्ग में लड़कों और लड़कियों के मुकाबले करवाए गए । जिसमें पंजाब से लगभग 300 चयनित कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला कराटे एसोसिएशन होशियारपुर की तरफ से इस प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए जगमोहंस इंस्टीट्यूट ऑफ़ ट्रेडिशनल कराटे (जे आई टी के) होशियारपुर की अंतर्राष्ट्रीय कराटेका आरती कुमारी और आदित्य बक्शी समेत तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया था ।जूनियर वर्ग में जिला होशियारपुर की टीम का नेतृत्व अक्षिता शर्मा ने किया। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम जे.आई.टी.के की आरती कुमारी ने अंडर 21 लड़कियों के काता और कुमिते मुकाबले में स्वर्ण पदक जीते। जिला कराटे एसोसिएशन के महासचिव और चीफ कराटे कोच जगमोहन विज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 2014 से 2026 तक स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लेते हुए आरती कुमारी ने आज तक जितनी भी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लिया है उसमें सब जूनियर, कैडेट्स, जूनियर और अंडर 21 आयु वर्ग के काता/कुमिते मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली आरती कुमारी पंजाब की पहली कराटेका है। सनद रहे के नब्बे के दशक में होशियारपुर की ही पूजा सूद और सुषमना डोगरा ने भी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में काता और कुमिते मुकाबले जीतने का गौरव हासिल किया था। लेकिन उन दिनों यह प्रतियोगिता अंडर 21 और कैडेटस वर्गों में आयोजित नहीं की जाती थी। टीम में शामिल सर्वानंद गिरी लॉ कॉलेज के के आदित्य बख्शी ने सीनियर लड़कों के काता मुकाबले में सिल्वर और कुमिते मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का गौरव प्राप्त किया। जूनियर लड़कियों के काटा मुकाबले में होशियारपुर की अक्षित शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।
Comments
Post a Comment