गांव अजनोहा में अकाली बाबा फूला जी की याद में दूसरा वार्षिक शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट धूमधाम से आरंभ हुआ।


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
गांव अजनोहा में समूह नगर निवासियों, ग्राम पंचायत, प्रवासी भारतीयों और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से अकाली बाबा फूला सिंह जी की याद में 30 अप्रैल से 2 मई तक दूसरा वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि ग्राम पंचायत और गांव के गणमान्य व्यक्तियों किया ओर से इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया उन्होंने बताया कि इस दूसरे वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब की प्रमुख 32 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाघटनी मैच पांस्टा और नरंगाबाद के बीच खेला गया, जिसमें पांस्टा की टीम विजेता रही।
आयोजकों ने बताया कि पहले स्थान पर आने वाली टीम को 51,000 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 31,000 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 मई को फाइनल के दिन मुख्य अतिथि डॉ. इशांक कुमार, क्षेत्रीय विधायक चब्बेवाल, विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित करेंगे।
इस अवसर पर सरपंच राजविंदर कौर, रणजोध सिंह, तजिंदर सिंह अजनोहा, तलविंदर सिंह, जसकरण सिंह सनी, हरजीत सिंह, जोनी होशियारपुर, सागर, कोमल, अमनजोत, ज्योति, अरविंदर सिंह, पवन कुमार पांस्टा , कुलदीप, गोलू, सोहन सिंह पंच, गुरप्रीत सिंह पंच, ममता रानी ब्लॉक समिति सदस्य, किरण कुमारी पंच, रजिंदर सिंह परमार (सेवानिवृत्त डीएसपी), जसकरण सिंह, निर्मल सिंह नंबरदार, अशोक कुमार नंबरदार आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम की जानकारी नंबरदार जसकरण सिंह अजनोहा ने प्रेस को दी।

Comments