शिरोमणि अकाली दल को मिली बड़ी मजबूती: हरप्रीत पिंटू और रणधीर सिंह अपने साथियों सहित अकाली दल में शामिल
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
शिरोमणि अकाली दल की जन-हितैषी नीतियों और पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आज इलाके के प्रमुख नेता रणधीर सिंह और हरप्रीत पिंटू अपने साथियों सहित पार्टी में शामिल हो गए। इन नेताओं को पार्टी में शामिल करवाने में हलका इंचार्ज संजीव तलवाड़ ने अहम भूमिका निभाई।
इस मौके पर जिला प्रधान लाली बाजवा ने नए शामिल हुए नेताओं को सिरोपाओ देकर सम्मानित किया और पार्टी में उनका स्वागत किया। बातचीत करते हुए लाली बाजवा ने कहा कि रणधीर सिंह और हरप्रीत पिंटू के आने से पार्टी को जमीनी स्तर पर बड़ी मजबूती मिलेगी।
संजीव तलवाड़ के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वह दिन-रात पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे और आने वाले चुनावों में अकाली दल की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रधान प्रेम सिंह पिपलां वाला, शहरी प्रधान संजीव थापर, जिला उप प्रधान हरभजन सिंह वधावन तथा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने नए साथियों का उत्साह बढ़ाया।
Comments
Post a Comment