जिला में गठित ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल के साथ ट्रांसजेंडरों की हित संबंधी की गई बैठक


हुशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
 अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जे) डॉ. निधि कमुद बंबाह की अध्यक्षता में जिले में गठित ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल के साथ ट्रांसजेंडरों की अधिकारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं, कौशल-प्रशिक्षण कोर्सों, ट्रांसजेंडर पहचान-पत्र आदि के संबंध में बैठक की गई। उन्होंने बताया कि जिले में ट्रांसजेंडरों की शिकायतों संबंधी जिले में ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त कोई भी ट्रांसजेंडर अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी दर्ज करवा सकता है।
इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, डी.एस.पी. हेड क्वार्टर करतार सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर शान फाउंडेशन, ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के सदस्य और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Comments