निगम चुनावों में भाजपा करेगी ऐतिहासिक जीत दर्ज – राकेश राठौड़निगम चुनाव समिति की बैठक सम्पन्न



होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा 
भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में आगामी होशियारपुर नगर निगम चुनाव के संबंध में निगम चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़, प्रदेश सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव मीनू सेठी तथा निगम चुनाव सह-प्रभारी सुशील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जिला महामंत्री बिन्दुसार शुक्ला, जिंदू सैनी, जसवीर सिंह के अलावा मंडल अध्यक्ष प्रेम बजाज, संजीव अरोड़ा, मनजिंदर सियान, अक्षय वशिष्ठ तथा अशोक कुमार भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंडल अध्यक्षों से जमीनी स्तर पर फीडबैक लिया गया और संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। प्रदेश नेतृत्व की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़ ने निर्देश देते हुए कहा कि पार्षद चुनाव लड़ने के लिए प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों की गहन जांच–परख की जाए तथा योग्य, समर्पित और जीतने की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही सूचीबद्ध किया जाए, ताकि पार्टी मजबूत उम्मीदवारों के साथ चुनाव मैदान में उतरकर विजय सुनिश्चित कर सके। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के बल पर भाजपा नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
वहीं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने अपने संबोधन में पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार धक्केशाही और पक्षपातपूर्ण नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर विपक्षी कार्यकर्ताओं को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर इन अन्यायपूर्ण नीतियों का डटकर विरोध करती रहेगी।

Comments