प्रमुख समाजसेवी और स्वर्णकार धर्मिंदर कुमार टोनी बने व्यापार विंग के प्रांतीय महासचिव


हुशियारपुर/फगवाड़ा/दलजीत अजनोहा
प्रमुख समाजसेवी व्यक्तित्व और स्वर्णकार धर्मिंदर कुमार टोनी को शिरोमणि अकाली दल ने व्यापार विंग का प्रांतीय महासचिव नियुक्त किया। यह नियुक्ति शिरोमणि अकाली दल के प्रांत अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और व्यापार विंग के प्रांत अध्यक्ष एन.के. शर्मा द्वारा की गई। इस नियुक्ति पर हिंदू भाईचारे और स्वर्णकार संघ में खुशी की लहर है कि शिरोमणि अकाली दल ने धर्मिंदर कुमार टोनी को अहम सम्मान देकर स्वर्णकार संघ की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए प्रत्येक संभव प्रयास करेगा।
धर्मिंदर कुमार टोनी फगवाड़ा सिटी क्लब के महासचिव भी हैं और स्वर्णकार संघ के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न स्थानों पर कारोबार में बड़ा मुकाम रखने वाले धर्मिंदर कुमार टोनी की दोआबे के स्वर्णकारों में पूरी पकड़ है। धर्मिंदर कुमार टोनी ने अपनी इस नियुक्ति पर पार्टी के प्रांत अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, व्यापार विंग के प्रांत अध्यक्ष एन.के. शर्मा और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का धन्यवाद किया, जिन्होंने व्यापार विंग का महासचिव बनाकर दोआबे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए यह सम्मान दिया है

Comments