माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्नोहा की आठवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शत /प्रतिशत रहा। इस परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल हरमनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल का परिणाम शत /प्रतिशत रहा।जिस में जैस्मीन पुत्री सरबजीत सिंह ने प्रथम स्थान, इंदरजोत कौर पुत्री प्रेम कुमार ने दूसरा स्थान तथा जुलेखां पुत्री मुहम्मद बशीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठवीं कक्षा के अन्य सभी छात्र भी अच्छे अंकों के साथ पास हुए। स्कूल प्रिंसिपल की ओर से इस अच्छे परिणाम के लिए अध्यापकों को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर जतिंदर सिंह, सरबजीत कौर, सतनाम कुमार, राजविंदर कौर, नरिंदर अज्नोहा, लवदीप कौर, उंकार सिंह, धर्मिंदर सिंह, हाफिज, अभिनाश कौर, अमनप्रीत कौर, अमनजीत कौर, अमनदीप कौर, दीपक कुमार, जसप्रीत कौर, कुलविंदर सिंह, मुनीश कुमार, राजेश कुमार, आर्ती थापर, हरभजन सिंह और हरजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment