प्रधानमंत्री मोदी की सफल कूटनीति के कारण वैश्विक संकटो में भी भारत आर्थिक मोर्चे पर सुदृढ़ --तीक्ष्ण सूद
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि अमेरिका ,इजऱायल तथा ईरान के बीच जो पिछले करीब एक महीने से जंग छिड़ी हुई है व उसमे बहुत से खाड़ी के देश व रूस भी सम्मलित हो चुके है के कारण कच्चे तेल की कीमतों के साथ अन्य आयात और निर्यात की वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हो चुकी है। इस मूल्य वृद्धि की भारी दर के कारण लगभग सभी देशों की आर्थिक स्थिति दिन -व -दिन कमज़ोर होती जा रही है। ऐसी स्थिति में दुनिया के बहुत से देशों की विकास दर में भरी गिरावट दर्ज़ की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की सफल कूटनीति के कारण भारत चालू वित्त वर्ष 2026 -27 में आर्थिक मोर्चे पर काफी सुदृढ़ नज़र आता है। अगर विभिन्न अमेरिकन एजेसिओ की रिपोर्टो को माने तो भारत की आर्थिक विकास दर 2026 -27 में 6 .9 रहने वाली है तथा आगामी वित्त वर्ष में इसमें और वढोत्तरी होगी। बहुत सी एशिया की एजेंसियो ने भी इस बात की पुष्टि की है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि ऐसे कठिन समय में भारत के विदेशी मुद्रा तथा स्वर्ण भण्डारो भी काफी वढोत्तरी हुई है। विदेशी मुद्रा भंडार 9 में अरब डालर से अधिक वृद्धि होकर अब हमारे भंडार 697 .12 अरब डालर तक पहुंच चुके है जो कि भारत की मजबूत होती हुई आर्थिक व्यवस्था के लिए शुभ संदेश है।
Comments
Post a Comment