डिप्टी कमिश्नर द्वारा होशियारपुर रेलवे स्टेशन के पास फाटक पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज बनाने के लिए विचार-विमर्शसंबंधित विभागों को लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश



होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
 डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने होशियारपुर-जलंधर रेल ट्रैक पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास फाटक पर बनने वाले प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज के संबंध में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए निर्देश दिए कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएं।

जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में लोक निर्माण विभाग, उत्तरी रेलवे तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट को शुरू करते समय लोगों की सुविधा के लिए सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए।अधिकारियों द्वारा पिछले वर्षों के दौरान प्रोजेक्ट की तजवीज में पुल की लंबाई पर लोगों द्वारा उठाए गए एतराजों के बारे में बताए जाने पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रोजेक्ट की तजवीज को अंतिम रूप देते समय पुल की लंबाई आवश्यकता के अनुसार ही रखी जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

भारतीय रेलवे की ओर से डिप्टी चीफ इंजीनियर (रोड सेफ्टी) एच.एस. सिद्धू और लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर गुरमीत सिंह द्वारा प्रोजेक्ट के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दिए जाने पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वर्तमान समय की मांग के अनुसार इस प्रोजेक्ट की मंजूरी के बाद निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करने को प्राथमिकता दी जाए, ताकि इस क्षेत्र के निवासियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट से संबंधित कार्यवाहियों को न्यूनतम समय में पूरा करके अगली प्रक्रिया शुरू करना सुनिश्चित बनाया जाए। इस अवसर पर रेजिडेंट इंजीनियर रतन सिंह और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रजिंदर कंवर आदि भी मौजूद थे।

Comments