वार्षिक श्री हनुमान चालीसा पाठ संपन्न, भक्तिमय माहौल में आयोजित हुआ समागम


माहिलपुर/दलजीत अजनोहा:
जिला होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर में भक्तिमय माहौल के बीच वार्षिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष समागम का आयोजन किया गया। यह पाठ विश्व कल्याण के उद्देश्य से पंडित जीवन गौतम, मैडम रीटा रानी और विक्की अग्निहोत्री के नेतृत्व में लगातार एक वर्ष तक चलता रहा।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पंडित मैडम जीवन गौतम के निवास स्थान पर विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया गया। पूर्ण आहुति के पश्चात संगतों ने भगवान की महिमा का गुणगान करते हुए आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
समागम के दौरान भक्तजनों के लिए निरंतर भंडारा भी आयोजित किया गया, जिसमें भारी गिनती में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे धार्मिक प्रवक्ता गुलशन कुमार बंगा और प्रोफेसर दविंदर कुमार शर्मा ने समागम से जुड़े अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर प्रोफेसर दविंदर कुमार शर्मा और प्रवक्ता गुलशन कुमार बंगा के साथ विशेष बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों में आध्यात्मिक शांति, एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह समागम क्षेत्र में भक्ति और एकता का संदेश देने में सफल रहा।
इस अवसर पर मास्टर अछर जी, जीवन गौतम, रीटा वर्मा, विक्की अग्निहोत्री, जोगिंदरपाल पिंकी, मीना शर्मा, अनिल कुमार काला, दिनेश कुमार, प्रिया शर्मा, नरिंदर सतीजा, उषा सतीजा, परमजीत सिंह बैस,मनदीप सिंह बैंस,अजय कुमार, नीराज बाला, मंजू जोशी, नीलम तनेजा, ममता, कृष्ण कुमार आरके स्टूडियो, अमिता अबरोल, राकेश अबरोल, अनीता एरी, बलदेव एरी, ध्रुव एरी, कोमल, शिखा, शालू, लवलीन, आरुष, कांता देवी, रजनीश कौर, किरण, प्रभा देवी, पंकज सतीजा डिम्पल हनी सतीजा, अनामिका सतीजा आदि से अतिरिक्त अन्य भगतजन उपास्थित थे

Comments