डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति की बेअदबी करके कट्टरपंथी लाना चाहते है पंजाब में अशांति का माहौल - तीक्ष्ण सूदकहा : वेअदवी के प्रति सरकार की निष्क्रियता समझ से परे
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी नोट प्रेस में कहा है कि नूरपुर जट्टा गांव ज़िला होशियारपुर में गतदिवस भारत के संविधान निर्माता डॉ. बी. अम्बेडकर की मूर्ति से की गई तोड़ -फोड़ तथा उस के संबध में अम्ररीका में रह रहे सिख्ख फॉर जस्टिस के कट्टरपंथी गुरपतवंत सिंह पुनू की वेशर्मी भरी व्यानबाजी की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के शिलपकार डॉ. अम्बेडकर पूरे देश भर में मान्य महान विभूतिओं में से एक है उनके रचे हुए संविधान की बदौलत ही भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में विकसित हुआ है। हैरानी की बातयह है कि गांव नूरपुर में ही पहले भी डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति की वेअदवी की ऐसी घटना हो चुकी है। परन्तु डॉ. अम्बेडकर का नाम लेकर बनी आम आदमी पार्टी सरकार तब के दोषिओं को अभी तक पकड़ नहीं पाई। इस बार भी दोषिओं ने पूरी चुनौती देकर यह नीच हरकत की है। श्री सूद ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि कोई भी व्यक्ति बिना डर खौफ के कोई भी अपराध कर सकता है और सरकार करवाई करने में वेवस दिखती है। डॉ. अम्बेडकर को मूर्ति की बेअदबी न केवल भारत की संवैधानिक व्यवस्था को नहस -तहस करने का ही नहीं परन्तु पंजाब में अशांति पैदा करने का घिनौना प्रयास है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
Comments
Post a Comment