गांव वीका पुर, ईस पुर और नगदी पुर खेतों में 9खेत गेहूं और ढाई खेत नाड के हुए राख


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
बिस्त दोआब नहर के किनारे और पड़ोस के गांव वीका पुर ईस पुर और नगदीपुर के खेतों में अचानक आग लगने से 9 खेत गेहूं और ढाई खेत नाड के जलने का समाचार प्राप्त हुआ है 
प्राप्त जानकारी मुताबिक किसान संजीव कुमार की ओर से आग लगने के बारे में कोट फतूही पुलिस को बताया जिन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड गढ़शंकर को सूचित किया जो करीब आधे घंटे के भीतर घटना स्थल पर पहुंच गए जब के पुलिस थाना माहिलपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर रमनदीप कौर अपनी पुलिस पार्टी के साथ पहुंच गए और आग पर काबू पाने के लिए प्रत्येक संभव प्रयास किया और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जब के घटना पर से प्राप्त जानकारी मुताबिक आग लगने का कारण बिजली की तारों से चिंगारी गिरने से लगी आग पीड़ित किसानों में अमरजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह के 9 खेत गेहूं और प्रदीप सिंह पुत्र जोगा सिंह के ढाई खेत और जागीर सिंह के करीब 2 खेत शामिल है 
श्रेत्र के किसानों द्वारा अपने अपने ट्रैक्टरों से आग पर काबू पाया और उन्होंने मांग की के फायर स्टेशन कोट फतूही में भी होना चाहिए

Comments