धर्म केवल उपासना की पद्धति नहीं, बल्कि जीवन के का अनुशासित मार्ग है: शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी- शंकराचार्य जी के सानिध्य में माता विमलाम्बा देवी का 8वाँ पाटोत्सव मनाया
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
आज पुरी पीठ परिषद द्वारा विमलाम्बा शक्ति संस्थानम में परम पावन अनंत श्री विभूषित पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के दिव्य सानिध्य में माता विमलाम्बा देवी का 8वाँ पाटोत्सव अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रातः काल से ही संस्थानम में उत्सव का वातावरण रहा। शंकराचार्य जी की उपस्थिति में माता विमलाम्बा देवी का पूर्ण विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और षोडशोपचार पूजन किया गया। पाटोत्सव के इस विशेष अवसर पर माता का भव्य श्रृंगार किया गया और विश्व कल्याण की कामना के साथ आरती उतारी गई। पाटोतस्व कार्यक्रम में स्वामी निर्विकल्पानंद जी महाराज, ब्रह्मचारी प्रफुल्ल जी महाराज एवं ब्रह्मचारी ऋषिकेश जी ने भी विशेष रूप से पूजा अर्चना की।
पूजन के पश्चात आयोजित विशेष गोष्ठी में पूज्य शंकराचार्य जी ने श्रद्धालुओं द्वारा अध्यात्म, धर्म और राष्ट्र जैसे गंभीर विषयों के प्रश्नों पर ज्ञान प्रदान कर मार्गदर्शन किया। उपस्थित श्रद्धालुओं और प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा "धर्म केवल उपासना की पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने का अनुशासित मार्ग है। जब व्यक्ति आध्यात्मिक रूप से सशक्त होता है, तभी एक सुदृढ़ और समृद्ध राष्ट्र की नींव पड़ती है। राष्ट्र की उन्नति के लिए अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों से जुड़ा रहना अनिवार्य है। उन्होंने वर्तमान समय में सनातन मूल्यों की प्रासंगिकता पर बल देते हुए अध्यात्म को व्यावहारिक जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। गोष्ठी के समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पुरी पीठ परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुशील ठाकुर, संदीप नागौरी, भारत भूषण वर्मा, रमेश भारद्वाज, कमल वर्मा, तिलक राज चौहान, प्रधान राम पाल शर्मा, राहुल पासी, संध्या पासी, डॉ. अवनी,राजीव पटियाल, अमिताभ शर्मा, राज नारायण शर्मा, सीमा शर्मा, एडवोकेट नितिश भूषण वर्मा, सतीश खन्ना, सोनू जोशी, ज्वाला देवी जी से पण्डित गौरव शर्मा, डॉ रणधीर सिंह, डॉ बिंदुसार शुक्ला, अजय शर्मा पठानकोट, विजय शर्मा दीना नगर, लक्की ठाकुर, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment