जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ब्लैकआउट और मॉकड्रिल अभ्यास किया जाएगा : डिप्टी कमिश्नररात 8:00 बजे से 8:20 बजे तक रहेगा पूर्ण ब्लैकआउटलोगों को घबराने की जरूरत नहीं, ब्लैकआउट और मॉकड्रिल केवल आपात स्थिति से निपटने की अभ्यास प्रक्रियाडी.ए.वी. कॉलेज में होगी मॉकड्रिल प्रक्रिया
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार शाम अभ्यास के तौर पर स्थानीय डी.ए.वी. कॉलेज में मॉक ड्रिल की जाएगी, जिसका उद्देश्य लोगों को किसी भी अप्रिय घटना के समय पूरी सतर्कता के साथ बचाव करना और सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में जागरूक करना है। इसके साथ ही शुक्रवार रात 8:00 बजे से 8:20 बजे तक शहर में ब्लैकआउट और मॉकड्रिल अभ्यास करवाया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि शहरवासियों को ब्लैकआउट के मद्देनजर किसी प्रकार घबराने या डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह केवल सिविल डिफेंस की मजबूती के लिए एक अभ्यास प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में लोगों के बचाव और सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों की रिहर्सल की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ब्लैकआउट से दो मिनट पहले सायरन बजाया जाएगा, जिसके बाद ब्लैकआउट प्रक्रिया शुरू होगी और किसी भी प्रकार की रोशनी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और औद्योगिक संस्थानों में ब्लैकआउट नहीं होगा, जबकि बाजारों, दुकानों और घरों में लाइटें पूरी तरह बंद रहेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ब्लैकआउट प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण रूप से लाइटें बंद रखने में सहयोग करें।
ब्लैकआउट और मॉकड्रिल को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह से सतर्क रहने का संदेश देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह केवल एक अभ्यास प्रक्रिया है और लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति ब्लैकआउट और मॉकड्रिल को लेकर अफवाह फैलाता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सिविल डिफेंस के वालंटियर्स संबंधित विभागों के सहयोग से डी.ए.वी. कॉलेज में मॉकड्रिल करेंगे, जिसका उद्देश्य किसी भी घटना के दौरान पीड़ित एवं प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास करना है। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास लोगों को जागरूक करने और उनकी सतर्कता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें सभी को सहयोग करना चाहिए।
Comments
Post a Comment