8-8 घंटे तक लगने वाले अघोषित बिजली कटों ने खोली आप सरकार की पोल-धरमिंदर टोनी कहा-आप सरकार के निर्बाध बिजली के दावे खोखले साबित हुए


माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा 
भीषण गर्मी की शुरूआत के साथ ही बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।प्रदेश सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति के बड़े-बड़े दावे अब खोखले नजर आ रहे हैं।शहर से लेकर गांवों तक बिजली के लंबे कटों ने लोगों का कचूमर निकाल दिया है।हालत यह है कि दिन में 8-8 घंटे तक लगने वाले अघोषित कटों के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है।बिजली की आंख-मिचौली ने सबसे ज्यादा असर व्यापार और घरेलू काम-काज पर डाला है।छोटे उद्योगों और दुकानदारों का काम ठप पड़ा है,जिससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।वहीं घंटों बिजली गुल रहने के कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं।इस सबंधी शिरोमणि अकाली दल व्यापर विंग के प्रदेश महासचिव धरमिंदर कुमार टोनी ने आप सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बिजली न होने से पानी की किल्लत भी बढ़ गई है, जिससे दैनिक कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं।टोनी ने कहा कि पंजाब में बिजली विभाग को आगे बढ़ाते हुए बिजली क्षेत्र को सरप्लस बनाया गया था और अतिरिक्त बिजली पड़ोसी राज्यों को बेची जा रही थी,जिसके चलते आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले 4 वर्षों से जनता को गुमराह करते हुए बड़े-बड़े दावे कर रही थी लेकिन आज पंजाब में हालात ऐसे हो चुके हैं कि भीषण गर्मी के कारण जनता परेशान हो चुकी है।पंजाब के लोगों को 24 घंटे में दिन के समय 2 बार 8-8 घंटे की बिजली कटौती सहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।टोनी ने कहा कि सरकार सत्ता में आने से पहले 24 घंटे बिजली देने का वादा करती थी लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। इन कटों ने सरकार के जीरो कट वाले दावों की पोल खोल दी है।उन्होंने कहा शहर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों लग रहे अघोषित बिजली कटों से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा अघोषित बिजली कटों से लोग बेहाल हो रहे हैं।टोनी ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली जाने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।घरेलू कार्यों से लेकर व्यापारिक गतिविधियों तक हर क्षेत्र पर इसका नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि दिन और रात के समय बिजली कट लगाए जा रहे हैं,जिससे सबसे अधिक दिक्कत बच्चों,बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है।उन्होंने कहा कि आज पंजाब सरकार के बिजली सरप्लस होने के दावों की सच्चाई सामने आ रही है।अभी तो गर्मी की शुरूआत ही हुई है और बिजली विभाग ने 8 घंटे के कट लगाने शुरू कर दिए हैं,जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।टोनी ने चेतावनी दी कि यदि पंजाब सरकार ने बिजली सप्लाई में सुधार नहीं किया,तो अकाली दल को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Comments