61वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का रिबन काट कर प्रधान जत्थेदार मनोहर सिंह जी ने किया शुभ आरंभ / भाई सुखजीत सिंह


माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
दुआबे क्षेत्र की प्रमुख संस्था दसवंध गरीबों लिए वेलफेयर सोसाइटी रजि पंजाब की समूची टीम द्वारा हमेशा की तरह अध्यक्ष मनोहर सिंह जी समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और प्रवासी भारतीयों के सहयोग से खालसा सजना दिवस विसाखी को समर्पित 61वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 89 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का भरपूर सबूत दिया।
इस अवसर पर विशेष तौर पर बतौर मुख्य अतिथि सर्व ह्यूमनिटी सर्व गोंड चैरिटेबल ट्रस्ट मदनहेड़ी खरड़ चंडीगढ़ से सरप्रस्त स्वर्णजीत सिंह भाई सुखमन सिंह जी और डॉक्टर बहन दीपका जी तथा बीएसपी के बसपा आगू श्री बलविंदर कुमार जी भी विशेष तौर पर पहुंचे और अपनी एनजीओ दसवंध गरीबों लिए वेलफेयर सोसाइटी रजि पंजाब को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य सेवादार भाई सुखजीत सिंह मिनहास जी को ओर से समूह ब्लड दानी लोगों का, आई हुई संगत और सेवादार साहिबान का, समूह मीडिया पत्रकार भाईचारे का धन्यवाद किया।
इस दौरान विशेष करके शब्द गुरू जी अटुट लंगरों के साथ साथ विभिन्न पाकवानों के लंगर और विशेष करके दूध ब्राहमी का लंगर भी निरंतर वितरण किया गया

Comments