आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में गाड़े नए मील के पत्थर : डॉ. इशांक कुमार चब्बेवालमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में पंजाब के सरकारी स्कूल पढ़ाई में देश भर में रहे अग्रणीसरकारी हाई स्कूल गांव बिछोही में करीब 30 लाख रुपए की लागत से लाइब्रेरी, साइंस लैब, नए क्लास रूम स्थापित



होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
 विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने निकटवर्ती गांव बिछोही के सरकारी हाई स्कूल में नई बनी लाइब्रेरी, साइंस लैब और नए बने क्लास रूम की शुरुआत करवाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नए मील के पत्थर स्थापित किए हैं, जिनके कारण पंजाब के सरकारी स्कूल पढ़ाई में देश भर में अग्रणी रहे हैं।
सरकारी हाई स्कूल गांव बिछोही में 11 लाख रुपए की लागत से बनी लाइब्रेरी, 9 लाख रुपए की लागत से बनाई गई साइंस लेबोरेटरी और 7.55 लाख रुपए के खर्च से बना एडिशनल क्लास रूम विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि स्कूल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए और बेहतर अवसर मिलेंगे तथा ये सुविधाएं भविष्य में विद्यार्थियों के बहुत काम आएंगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक लाख से अधिक डेस्क मुहैया करवाए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को सुगम ढंग से पढ़ाई करने के अवसर प्रदान किए जा सकें। उन्होंने बताया कि बिछोही स्कूल में 5 नए कंप्यूटर और 2 डिजिटल स्क्रीनें भी विद्यार्थियों को समर्पित की गईं।
विधायक डॉ. इशांक कुमार ने बताया कि चब्बेवाल विधानसभा हलके में स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा संबंधी हर सुविधा सुनिश्चित की जा रही है, ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी आधुनिक ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम और कंप्यूटर लैबों की स्थापना के साथ-साथ शिक्षकों को विश्व स्तरीय ट्रेनिंग के लिए विभिन्न देशों में भेजा जा रहा है, जिससे वे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ग्लोबल स्तर के शिक्षा सिस्टम और तकनीकों से परिचित करवा सकें।
उन्होंने कहा कि चब्बेवाल हलके के स्कूलों को जरूरी हर संभव सहायता मुहैया करवाई जाएगी, जो विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभदायक होगी।
इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल, स्टाफ, माता-पिता और विद्यार्थी भी मौजूद थे, जिन्होंने डॉ. इशांक कुमार से बातचीत भी की।

Comments