होशियारपुर में पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन 25 अप्रैल को: भारत भूषण वर्मा


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 

पुरी पीठ परिषद द्वारा एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया गया कि धर्म और संस्कृति के ध्वजवाहक, ऋग्वेदयी पूर्वाम्नाय श्री गोवर्धन मठ, पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज 25 अप्रैल को होशियारपुर पधार रहे हैं। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारत भूषण वर्मा ने आज मीडिया को बताया कि महाराज श्री के सानिध्य में टांडा रोड स्थित आश्रम में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महाराज श्री के प्रवास के दौरान प्रतिदिन 'हिंदू राष्ट्र' , अध्यात्म,धर्म व राष्ट्र से जुड़े विषयों पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। प्रात: कालीन गोष्ठी सुबह 11:30 बजे और सायंकालीन (हिंदू राष्ट्र) गोष्ठी शाम 6:30 बजे होगी तत्पश्चात भंडारा (प्रसाद वितरण) रात्रि 7:30 बजे होगें। भारत भूषण वर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल दोपहर 11 बजे पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें भगवती माता विमलाम्बा देवी की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना कर माता जी की मूर्ति का स्थापना दिवस मनाया जायेगा
   भारत भूषण वर्मा, रामपाल शर्मा, तिलक राज चौहान, रमेश भारद्वाज, कमल वर्मा, पवन शर्मा, मुकेश शर्मा, सोनू जोशी, राजीव पटियाल ने जनता से अपील कि अधिक से अधिक संख्या में आश्रम पहुँचकर महाराज श्री के दर्शन करें और उनके ज्ञानवर्धक प्रवचनों व आध्यात्मिक गोष्ठियों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि गोष्ठी के दौरान कोई भी श्रद्धालु शंकराचार्य जी से अध्यात्म, धर्म व राष्ट्र से संबंधी प्रश्न कर ज्ञान प्राप्त कर सकता है।

Comments