हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल, टूटो मजारार द्वारा अपना 23वां फाउंडेशन डे बड़े उत्साह, खुशी और गर्व के साथ मनाया गया। इस समारोह का थीम “Journey of Excellence” रखा गया। स्कूल प्रांगण को रंग-बिरंगी सजावट से सुशोभित किया गया, जिससे पूरा माहौल त्यौहारमय बन गया।
इस समारोह में मान्यवर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मोहिंदर सिंह जसवाल और प्रिंसिपल मिस आशा शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष असेंबली से हुई, जिसमें स्कूल के पिछले 23 वर्षों के सफर और उपलब्धियों को उजागर किया गया।
छात्रों द्वारा ग्रुप डांस, कविताएं और प्रेरणादायक भाषण पेश किए गए, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया और थीम की भावना को दर्शाया।
इस अवसर पर इनाम वितरण समारोह भी करवाया गया, जिसमें सेशन 2025–26 की परीक्षा में पहली पांच पोजीशनें हासिल करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफियों देकर सम्मानित किया गया।
मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रिंसिपल ने छात्रों, अध्यापकों और माता-पिता की मेहनत की सराहना की और सबको लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अंत में केक काटने की रस्म अदा की गई और छात्रों में मिठाई वितरण कर खुशियां सांझी की गईं।
यह समारोह “Journey of Excellence” की भावना को दर्शाता हुआ सभी हाजिरीन के लिए यादगार बन गया और सभी को भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर गया।
Comments
Post a Comment