लखविंदर सिंह लख्खी गिल्जियां द्वारा शिरोमणि अकाली दल (ब) ग्रामीण के जिला पदाधिकारियों की घोषणा***पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता 2027 में शिरोमणि अकाली दल (ब) की विजय के लिए अभी से पूरी मेहनत शुरू कर दे और गांव-गांव लोगों से संपर्क करें/ लखविंदर सिंह लख्खी गिल्जियां***जथेदार गुरमेल सिंह भाम को गढ़शंकर क्षेत्र का संरक्षक बनाया गया
माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा
शिरोमणि अकाली दल (ब) के जिला प्रधान लखविंदर सिंह लख्खी गिल्जियां द्वारा जिले के ग्रामीण पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनमे गुरमेल सिंह भाम गढ़शंकर को संरक्षक बनाया गया। इसी तरह जै चंद हरमा, परमिंदर सिंह, निरंकार सिंह अज्नोहा, सुरजीत सिंह भुंगरनी, तरसेम सिंह मैरा बीत, इकबाल सिंह जस्सोवाल, इंद्रजीत सिंह काहलों, परमजीत सिंह प्रधान सैक्टरी यूनियन और जसदीप सिंह कंग, प्रकाश राम कॉलोनी को महासचिव, रविंदर सिंह निक्का, जसविंदर सिंह जुगनू, रछपाल सिंह पाली बद्दोवाल, रघुवीर सिंह ठक्करवाल, रविंदरजीत सिंह मुकेरियां, जसवीर सिंह, हरदेव सिंह बाजवा, रश्मिंदर सिंह कंग पूर्व सरपंच को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मा. बलबीर सिंह, ओंकार सिंह, अवतार सिंह बाहोवाल, सतनाम सिंह नंगल चोरा, अवतार सिंह मलकोया, ज्ञान सिंह समुंद्रा, रछपाल सिंह कुकड़ा, कैप्टन जसवंत सिंह, कश्मीर सिंह पुराना भंगाला, अमर सिंह महिसूदपुर, मनजीत सिंह अर्गोवाल, जसवीर सिंह सोहल, हरजिंदर सिंह, हरकमलजीत सिंह, हरकमलजीत सिंह नंबरदार बलाला, करमजीत सिंह मल्ही और सरपंच जगरूप सिंह चठियाली को उपाध्यक्ष, जरनैल सिंह नूरपुर जट्टां, मुखविंदर सिंह भागो रोडावाली, चरणजीत सिंह नमोलिया, महेंद्र सिंह डडियाल, ठाकुर कुलवंत सिंह सोहलपुर, गुरनाम सिंह, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह जिया सहोता, मनिंदर सिंह माना डफ्फर, हरविंदर सिंह, गुरतेश सिंह, बहादुर सिंह, अमरजीत सिंह, मुखविंदर सिंह बोला सरियाणा को सचिव, हरसिमरन सिंह भिंडर, बहादुर सिंह खड़ौदी, जसवीर सिंह को संयुक्त सचिव, दलजीत सिंह को कार्यकारी सदस्य, और हरभजन सिंह वढ़ावन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।
इस अवसर पर लखविंदर सिंह लख्खी गिल्जियां ने कहा कि पार्टी में हुई इन नियुक्तियों से पार्टी को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता 2027 में शिरोमणि अकाली दल (ब) की जीत के लिए अभी से जी-जान से मेहनत शुरू कर दे और गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क स्थापित किया जाए।
Comments
Post a Comment