शेरे पंजाब एैली अशोक पुरी को इंटरनैशनल वाईस प्रैज़ीडैंट-2 बनने पर स्वागत समागम आयोजित


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
एलायन्स क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रिक-119 की ओर से पहली डिस्ट्रिक कैबिनेट मीटिंग तथा शेरे पंजाब एैली अशोक पुरी को इंटरनैशनल वाईस प्रैज़ीडैंट-2 बनने पर स्वागत समागम की अध्यक्षता एैली. अशवनी कुमार दत्ता जी की ओर से की गई। इस समागम के प्रोजैक्ट चेयरमैन एैली.एडवोकेट एस.पी.राणा तथा को-चेयरमैन एैली.विवेक साहनी थे। 
इंटरनैशनल वाईस प्रैज़ीडैंट-2 एैली अशोक पुरी का स्वागत करने के लिए इस समागम में एलायन्स क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रिक-119 के 2014 से किये गये विकास की समीक्षा की गई। इस पर संतुष्टि प्रगट करते हुये एैली.कमल के.वर्मा ने डिस्ट्रिक-119 होशियारपुर से तथा डिस्ट्रिक-111 बठिंडा से 18वीं इंटरनैशनल कन्वैंशन जोकि जयपुर में हुई, पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर पंजाब से पहले अंतर्राष्ट्रीय वाईस प्रैज़ीडैंट-2 एैली. अशोक पुरी तथा पंजाब के समूह एलायन्स परिवार को मुबारकबाद दी। 
इस अवसर पर डॉ.एस.पी.जोशी, एैली सुमेश कुमार, एैली पुष्पिंदर शर्मा, एैली नरेश चड्डा, एैली डॉ.एम.जमील बाली तथा मल्टीपल एडवाईज़र एैली रमेश कुमार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कौर कमेटी के समूह पास्ट डिस्ट्रिक गवर्नरज़ ने तीनों ज़ोन के क्लबों की हाज़री तथा कारगुज़ारी को और भी सुचारू रूप से चलाने की प्रतीज्ञा ली। डिस्ट्रिक-119 में होशियारपुर, टांडा, मुकेरियां, फगवाड़ा, धर्मशाला, ऊना, भाखड़ा नंगल के क्लब एक्टिव हैं। जिनके लिए एैली.पुष्पिन्दर शर्मा, एैली एडवोकेट एस.पी.राणा तथा एैली कमल के.वर्मा को सुपरविज़न की ड्यूटी दी गई। इस अवसर पर कौर कमेटी की ओर से चुने गये इंटरनैशनल वाईस प्रैज़ीडैंट एैली. अशोक पुरी को हार पहना कर तथा तोहफे देकर सम्मानित किया गया जिसके लिए अशोक पुरी ने सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया।

Comments