*1 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान लगने वाले भंडारे में सामग्री भेजने संबंधी माहिलपुर में बैठक की गई**बाबा बर्फानी लंगर सेवा समिति ब्रांच माहिलपुर की इस वर्ष की प्रथम बैठक के दौरान शामिल हुए प्रतिनिधियों की ओर से भविष्य के कार्यक्रम के बारे में विचार विमर्श किया गया


माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा 
जिला होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर में बाबा बर्फानी लंगर सेवा समिति ब्रांच माहिलपुर की इस वर्ष की प्रथम बैठक हुई जिस में जोगिंदर पाल पिंकी ,अनिल कुमार कला,रोहित धवन पंडित मैडम जीवन गौतम गगन धवन और मैडम रीटा रानी पूर्व पार्षद शामिल हुए इस बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों की ओर से श्री अमरनाथ यात्रा दौरान बालटाल में लगाए जाने वाले विशाल भंडारे में सामग्री भेजने के बारे में विचार विमर्श किया गया इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों की ओर से संयुक्त रूप में बताया गया प्रत्येक वर्ष की भांति इस अवसर भी बाबा बर्फानी लंगर सेवा समिति ब्रांच माहिलपुर की ओर से श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले भंडारे में रसद सामग्री भेजने के लिए संगतों से समर्पक करना शुरू कर दिया है और हर वर्ष की तरह समय समय पर इस कार्य संबंधी समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बैठक करके सभी को जानकारी दी जाती रहेगी इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों में मास्टर अछर कुमार जोशी,दिनेश कुमार,मनदीप सिंह बैंस दरबार बापू गंगा दास जी, विक्की अग्निहोत्री, मीना शर्मा,बलदेव राज,परमजीत सिंह बैंस,मनीषा अरोड़ा, प्रिया शर्मा सहित अन्य थे

Comments