बहुजन मुक्ति पार्टी की राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक 19 अप्रैल को हलवारा में होगी/ सिकंदर सिंह सिद्धू2027 की विधानसभा चुनावों/23 अप्रैल को "भारत बंद" की तैयारी संबंधी विचार होंगे
रायकोट/लुधियाना, 17 अप्रैल (दलजीत अजनोहा)- बहुजन मुक्ति पार्टी की एक राज्य स्तरीय बैठक 19 अप्रैल, दिन रविवार को जिला लुधियाना के गांव हलवारा (नजदीक: रायकोट) में श्री गुरू रविदास धर्मशाला में प्रातः 10 बजे रखी गई है। प्रेस को यह जानकारी बहुजन मुक्ति पार्टी के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष सिकंदर सिंह सिद्धू (रत्तोवाल) द्वारा दी गई।
राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष सिकंदर सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में 2027 की पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने संबंधी रणनीति तैयार करने एवं भारत मुक्ति मोर्चे के आह्वान पर 23 अप्रैल 2026 (दिन गुरुवार) को भारत बंद करने को सफल बनाने की तैयारी संबंधी महत्वपूर्ण एवं लंबी चर्चाएं की जाएंगी। इस बैठक में राज्य स्तर, जिला स्तर, ब्लाक स्तर, तहसील स्तर, सत्र स्तर के सभी प्रतिनिधियों/कार्यकर्ताओं को समय पर पहुंचने की अपील की गई है।
Comments
Post a Comment