डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के बी.एड. के 184 छात्रों ने पी.एस.टेट और सी.टेट की परीक्षाउत्तीर्ण करके कॉलेज का किया नाम रोशन


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर.एम.भल्ला केमार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के बी.एड. के 184 छात्रोंने अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की Iइस पर प्रकाश डालते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला ने बताया कि सत्र 2024-26और 2025-27 में कॉलेज के 106 छात्रों तथा पुराने सत्रों के 78 छात्रों ने इस वर्ष पी.एस.टेट औरसी.टेट की परीक्षा पास करके कॉलेज के साथ-साथ अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया I
कॉलेज की ही छात्रा बरजिंदर कौर ने इस वर्ष कैमिकल साइंस विषय में सी.एस.आई.आर –नेट की परीक्षा पास की जोकि अपने आप में एक विशिष्ट उपलब्धि है Iछात्रों की इस शानदार प्राप्ति के लिए कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार ने छात्रों को
इस विलक्षण उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा कहा कि हमारी संस्था छात्रों को अध्यापकीयशिक्षा के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और दृष्टिकोण प्रदान करते हुए उन्हें देश का सजगनागरिक भी बनाती है।सचिव श्री.आर.एम.भल्ला ने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला, कॉलेज के अध्यापकों तथाविद्यार्थियों को इस बेहतरीन प्राप्ति के लिए बधाई दी I एडवोकेट श्री.नवरोज शर्मा (सचिव,एजुकेशन कॉलेज) ने छात्रों को भावी जीवन में भी इसी तरह सफलता प्राप्त करते रहने के लिए शुभ
कामनाएं दी Iकॉलेज प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला ने इस अवसर पर छात्रों तथा अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा किछात्रों की मेहनत तथा अनुभवी अध्यापकों के प्रयासों के कारण ही हमारा कॉलेज हर क्षेत्र में निरंतर
प्रगति कर रहा है I साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज में छात्रों को पी.एस.टेट औरसी.टेट जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त में करवाई जाती है और साथ हीजरुरतमंद और मेधावी छात्रों की सहायता करने के लिए उनको बुक बैंक की सुविधा भीउपलब्ध करवाई जाती है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बी.एड. तथा एम.एड. के छात्रोंको उनके कोर्स के आखिरी चतुर्थ सत्र में प्लेसमेंट की सुविधा दी जाती है जिसमें उनको
होशियारपुर शहर तथा आस पास के क्षेत्रों के प्रतिष्ठित स्कूलों में नौकरी के अवसर प्रदानकिये जाते हैं I

Comments