एचडीसीए की सना अंसारी का आईसीएसई बोर्ड की अंडर-17 नैशनल टीम में हुआ चयनः डा. रमन घई



होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा एचडीसीए सेंटर में प्रशिक्षण ले रही संत बाबा हरी सिंह जी माडल स्कूल माहिलपुर में सातवीं कक्षा की छात्रा सना अंसारी का अंडर-17 आईसीएसई बोर्ड की नैशनल टीम में चयन से एचडीसीए में खुशी की लहर है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि सना अंसारी की इस उपलब्धि से ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी बच्चियों की खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनके भीतर भी कुछ करने का जज्वा पैदा होगा। उन्होंने कहा कि एचडीसीए की यह खिलाड़ी पिछले तीन साल से प्रशिक्षण ले रही है तथा अंडर-15 में बढ़िया प्रदर्शन कर चुकी है। डा. घई ने बताया कि सना अंसारी होशियारपुर की युवा होनहार क्रिकेट खिलाड़ी है तथा जिस मेहनत व लग्न से वह एचडीसीए के जिला महिला सीनियर कोच दविंदर कौर कल्याण, जूनियर कोच निकिता कुमारी व ट्रेनर कुलदीप धामी की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही है, आने वाले समय में वह क्रिकेट में होशियारपुर का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी। सना के चयन पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, जिला कोच दलजीत सिंह, कोच परवीन कुमार, कोच दलजीत धीमान, कोच दिनेश शर्मा, कोच पंकज पिंका आदि ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

Comments