एचडीसीए की भूमिका शर्मा का अंडर-17 पंजाब कैंप के लिए हुए चयनः डा. रमन घई



होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा एचडीसीए सेंटर में प्रशिक्षण ले रही सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की सातवीं कक्षा की भूमिका शर्मा का पंजाब स्कूल अंडर-17 महिला कैंप के चयन से होशियारपुर की युवा महिला क्रिकेटरों के लिए गौरव की बात है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा खरड़ मोहाली में लगाए जाने वाले सात दिवसीय पंजाब अंडर-17 स्कूल कैंप में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तरीय कोच प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि इस कैंप में बढ़िया प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का पंजाब अंडर-17 स्कूल महिला क्रिकेट टीम में नैशनल टूर्नामैंट के लिए चयन किया जाएगा। डा. घई ने बताया कि 12 वर्षिय भूमिका शर्मा होशियारपुर की युवा होनहार क्रिकेट खिलाड़ी है तथा जिस मेहनत व लग्न से वह एचडीसीए के जिला महिला सीनियर कोच दविंदर कौर कल्याण व जूनियर कोच निकिता कुमारी की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही है, आने वाले समय में वह क्रिकेट में होशियारपुर का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी। भूमिका शर्मा के चयन पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, जिला कोच दलजीत सिंह, कोच परवीन कुमार, कोच दलजीत धीमान, कोच दिनेश शर्मा, कोच पंकज पिंका आदि ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि एचडीसीए सेंटर रेलवे मंडी में जो खिलाड़ी होशियारपुर जिले से प्रशिक्षण लेना चाहते हैं उन्हें बिलकुल निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है तथा पूरे साल में खिलाड़ी यहां आकर क्रिकेट की बारीकियां बीसीसीआई के राष्ट्रीय कोचों की देखरेख में सीखकर क्रिकेट में अपना और होशियारपुर का नाम रोशन कर सकते हैं।

Comments