अंडर-16 क्रिकेट में होशियारपुर ने फतेहगढ़ साहिब को एक पारी व 23 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेशः डा. रमन घई
होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता पूल-ए के अंतिम लीग मैच में होशियारपुर की टीम ने जिला फतेहगढ़ की टीम को एक पारी व 23 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर ने पूल-ए में अजय रहते हुए 19 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि आज खेले गए अंतिम लीग मैच में फतेहगढ़ साहिब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सारी टीम होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के आगे मात्र 83 रन ही बना सकी। जिसमें जोरावर सिंह ने 31 व ईशान ने 27 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अंधर्व महाजन व गौतम ने 4-4 विकेट तथा अभिनव प्रताप ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। होशियारपुर की टीम ने अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी। जिसमें होशियारपुर की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अमरप्रीत सिंह ने 81, युग ग्रोवर ने नाबाद 63, मनकरन सिंह ने 62 व कप्तान युवराज ठाकुर ने 46 तथा अभिनव प्रताप ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया। अपनी पहली पारी में 210 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए फतेहगढ़ साहिब की टीम एक बार फिर होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के आगे 56.1 ओवर में 187 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें हरदमन जोत सिंह ने 63 व ईशान ने 47 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए संकल्प शर्मा ने 5, रमनवीर सिंह ने 2 व अंधर्व महाजन ने फतेहगढ़ साहिब के 1 खिलाड़ी को आउट किया। इस तरह होशियारपुर की टीम ने यह मैच एक पारी व 23 रन से जीतकर इतिहास रचते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर का क्वार्टर फाइनल मुकाबला पठानकोट टीम के साथ 25-26 अप्रैल को खेला जाएगा। होशियारपुर टीम की इस जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने समूह एसोसिएशन की ओर से टीम को बधाई देते हुए क्वार्टर फाइनल मैच के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भेंट की। टीम की जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच परवीन कुमार, सहायक कोच दलजीत धीमान, सहायक कोच दिनेश शर्मा, कोच पंकज पिंका तथा जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमारी आदि ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। होशियारपुर टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर एचडीसीए की ओर से डा. पंकज शिव, विवेक साहनी, ठाकुर जोगराज, सुभाष शर्मा, अमित ठाकुर, सतप्रीत साबी आदि ने भी टीम को बधाई दी।
Comments
Post a Comment