खालसा साजना दिवस, वैसाखी एवं संग्रांद के पवित्र दिवसों पर गुरमत समागम 14 अप्रैल को मनाया जाएगा / संत गुरचरण सिंह पंडवा
माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
खालसा साजना दिवस, वैसाखी और संग्रांद के पवित्र दिवसों के अवसर पर तप स्थल निर्मल कुटीया छंभवाली पंडवा में 14 अप्रैल को गुरमत समागम बहुत ही प्रेम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कुटिया के मुख्य सेवादार संत गुरचरण सिंह पंडवा ने बताया कि इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के उपरांत भाई गुरप्रीत सिंह जी समराए वाले कथा-कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल करेंगे। संत गुरचरण सिंह पंडवा ने आगे बताया कि इसी दिन सेवादार स्वर्गीय भाई बबलू सिंह जी की 6वीं बरसी के अवसर पर उन्हें भी याद किया जाएगा। गुरु का लंगर निरंतर वितरित किया जाएगा।
Comments
Post a Comment