होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
जे.एस.एस. आशा किरण स्पेशल स्कूल में आशादीप वेलफेयर सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी कर्नल गुरमीत सिंह की धर्मपत्नी मधुमीत कौर ने स्पेशल बच्चों के लिए स्कूल में 10 कूलर दान दिए, जिससे गर्मी के मौसम में बच्चों को राहत मिलेगी और उनका शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुगम रहेगा। स्कूल की प्रिंसीपल शैली शर्मा ने बताया कि मधुमीत कौर स्कूल के टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में प्रोफैसर के तौर पर भी अपनी नि-शुल्क सेवाएं देती है जो उनके समर्पण और समाज सेवा के प्रति उनके जज्बे को दर्शाता है। उन्होंने आगे बताया कि स्कूल प्रबंधन के अन्य सदस्यों की धर्मपत्नियाँ भी समय-समय पर अपना सहयोग देकर इस सेवा कार्य में भागीदारी निभा रही हैं, यह सामूहिक प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। प्रिंसीपल शैली शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि समाज की अन्य महिलाएं भी इस प्रेरणा से आगे आएं और विशेष बच्चों की शिक्षा एंव उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना योगदान दें। इस मौके आशादीप वेलफेयर सोसायटी के सेक्रेटरी कर्नल गुरमीत सिंह, मधुमीत कौर, राम आसरा, वाइस प्रिंसिपल इंदु बाला मौजूद थे।
कैप्शन-मधूमीत कौर कूलर देने के समय स्कूल स्टाफ के साथ।
Comments
Post a Comment