कुटिया 108 संत बाबा दलेल सिंह जी टूटोमजारा के मुख्य सेवादार बाबा मखन सिंह और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी की ओर से स्कूल के बच्चों को कॉपियां वितरित की ***इस अवसर पर बाबा जी के साथ गांव के गणमान्य लोग प्रिंसिपल और स्टाफ उपस्थित था


माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा 
जिला होशियारपुर के गांव टूटो मज़ारा के धार्मिक स्थल कुटिया 108 संत बाबा दलेल सिंह जी के मुख्य सेवादार बाबा मखन सिंह और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी की ओर से गांव के दोनों स्कूलों के छात्रों को कॉपियां वितरित की गई इस अवसर पर बाबा मखन सिंह और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी की ओर से संयुक्त रूप में बताया गया के कुटिया की ओर से जन हित कार्य ,जरूरत मंद लोगो की सहायता समय समय पर की जाती रहती है इसी के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव के दोनों स्कूलों के छात्रों को कॉपियां वितरित की गई है और पिछले दिनों बाबा जी की ओर से संगतों को गुरु घरों के दर्शनों हित पंजाब के विभिन्न गुरुघरों में विशेष बस द्वारा ले जाया गया और गुरुघरों के दर्शन किए इस अवसर पर सरपंच नछतर सिंह,पूर्व सरपंच प्रश्नोतम सिंह,पूर्व सरपंच सुनील कुमार श्रीधर,नंबरदार महिंद्र सिंह ,दलबीर सिंह, ज्ञानी रघुबीर सिंह और गुरजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

Comments