माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा
सरकारी उच्च विद्यालय पालकवाह के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि विद्यालय के दो विद्यार्थियों रमन चौधरी (पुत्र श्री मलिंदर सिंह) तथा अमनप्रीत कौर (पुत्री श्री हरमेश सिंह) ने NMMS (National Means-cum-Merit Scholarship) परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विशेष बात यह है कि विद्यालय ने इस वर्ष पहली बार NMMS परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का आवेदन किया था और पहली ही बार में दो विद्यार्थियों का चयन होना विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है।
इन विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त हुई है। NMMS परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्राप्त होगी, जो उनकी आगे की पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार तथा सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
विद्यालय में आयोजित एक छोटे से समारोह में सफल विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय स्टाफ ने विशेष रूप से रजनी पूनी मैम के प्रयासों की सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की।
Comments
Post a Comment