पंजाब का बजट दलितों, पिछड़ों और गरीबों के साथ कोझा मजाक - करीमपुरी*'पंजाब संभालो मुहिम' तहत बसपा करेगी सत्ता तबदीली का आगाज़
माहिलपुर /दलजीत अजनोहा
बहुजन समाज पार्टी पंजाब अध्यक्ष और प्रभारी चंडीगढ़ डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट को 'दिशाहीन' और 'लोक विरोधी' करार दिया है। यहां जारी एक बयान में डॉ. करीमपुरी ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों की जादूगरी है, जिसमें सूबे के दलित, पिछड़े वर्ग और मजदूरों के सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस नीति नहीं है।करीमपुरी ने बसपा की ओर से सत्ता संभालो बहिराम रैली की सफलता के लिए विभिन्न मीटिंगों को संबोधन करते हुए कहा कि सरकार ने जो चुनावों तक औरतों के खातों में एक हजार और 1500 रुपये डालने का ऐलान किया है यह औरतों के साथ धोखा है क्योंकि चार साल बीतने के बाद सिर्फ इलैक्शन के वर्ष के दौरान वोट लूटने की रणनीति तहत यह ऐलान किया गया है जबकि सरकार को पहले पिछले चार साल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा पंजाब की मांओं के पुत्र ड्रग माफिया द्वारा मारे गए पर आम आदमी सरकार की नीतियां और ऐलान केवल लूटने की नीति ते नीयत के साथ किए जा रहे हैं जिसे बसपा किसी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।डॉ. करीमपुरी ने कहा कि सरकार ने बहुजन समाज के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को पूरी तरह नजरअंदाज किया है, दलितों के लिए पंजाब की सरकार जिहने बजट के पेज नंबर 67 ते 35.23% बजट रखने का दावा किया जबकि कुल रकम 17700 करोड़ है 35% के हिसाब से 92 हजार करोड़ के करीब बजट बनता है, पंजाब सरकार के बजट में पिछले बजट की तरह फिर दलितों के साथ धोखा किया गया है कि उनकी 65 हजार करोड़ सरकार कागजों में ही खा गई। करीमपुरी ने कहा बसपा यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी, पोस्ट-मैट्रिक स्कालरशिप और भलाई स्कीमों के लिए रखा गया बजट ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब को कर्जे की दलदल में धकेल रही है, जिसका सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव गरीब वर्ग पर पड़ रहा है। बजट में बेरोजगार नौजवानों के लिए स्थायी रोजगार का कोई खाका नहीं उलीक गया, जो कि बहुत मंदभाग्यपूर्ण है। सरकार बजट में छोले, हल्दी, नमक, तेल कितना दिया जाएगा यह तो बता रही है, प्रंतु स्कूलों च अध्यापक कितने दिए जाएंगे इसके बारे खामोश है, जिस से स्पष्ट है कि सरकार गरीबों के घरों में भिखारी पैदा करना चाहती है अधिकारी नहीं। करीमपुरी ने कहा बसपा पंजाबियों को हमेशा देती है कि अधिकारी पैदा करने के लिए बसपा की पंजाब संभालो महिम साथ खड़े हो ।डॉ. करीमपुरी ने जोर देकर कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए बसपा वलो वड़ी गई 'पंजाब संभालो मुहिम' समय की मुख्य जरूरत बन गई है। अब समय आ गया है कि बहुजन समाज अपनी ताकत को पहचाने। हम केवल मांगने वाले नहीं, बल्कि 'शासक' बनने की दिशा मेंआगे बढ़ेंगे। 'सत्ता प्राप्त करो' के नारे हेत बसपा पंजाब के गांव गांव में जा के लोगों को जागरूक करेगी। करीमपुरी ने ऐलान किया कि पार्टी इस बजट की नाकामियों को लोक कचहरी ले के जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के असल विकास के लिए बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर और श्री कांशी राम के सपनों वाली सरकार स्थापित करना ही बसपा का मुख्य उद्देश्य है।
Comments
Post a Comment