पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन (स्वास्थ्य विभाग, होशियारपुर)**स्वास्थ्य विभाग क्लेरिकल यूनियन की चुनाव, धर्मिंदर बने सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के जिले के क्लेरिकल कर्मियों की यूनियन की सर्वसम्मति से चुनाव करवाया गया। इस अवसर पर पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन होशियारपुर के जिला अध्यक्ष अनीरुद्ध मोद गिल और प्रेस सचिव गुरविंदर शाने की ओर से संयुक्त रूप में बताया गया के नवदीप सिंह, जो पहले स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष थे, उनकी रिटायरमेंट होने के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई टीम का चुनाव कर धर्मिंदर को अध्यक्ष, संजीव कुमार को जनरल सचिव, संदीप कुमार को सहायक सचिव, दविंदर भट्टी को सीनियर उप अध्यक्ष, सतपाल को प्रेस सचिव, परमजीत कौर को कैशियर, केवल कृष्ण को मुख्य सलाहकार, शिवरतन, रविंदरजीत सिंह को वित्त सचिव, रूपिंदर जीत कोर, आशा रानी, रिधू बाला, पलविंदर कोर, रानी मनप्रीत कौर, बबन, मंदीप पाल को कार्यकारी सदस्य लगाया गया।इस अवसर पर नव नियुक्त स्वास्थ्य विभाग के जिला अध्यक्ष धर्मिंदर ने बताया कि पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन द्वारा जो भी कॉल आएगी, उसे स्वास्थ्य विभाग में तुरंत लागू किया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के मुलाजमों को 16% डी.ए. केंद्र से कम दिया जा रहा है जबकि महंगाई बढ़ती जा रही है। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, पर उसे लागू नहीं किया जा रहा। 15.1.15 के पत्र अनुसार मुलाजमों को प्रोबेशन पीरियड दौरान सिर्फ प्राथमिक वेतन ही दिया जा रहा है, जिससे उनका गुजारा होना मुश्किल है।इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार ने मुलाजमों से चुनावों में वादे किए थे हर वादे से मुकर रही है। उन्होंने पंजाब के मुलाजम जथेबंदियों को अपील की कि आने वाला समय और भी चुनौतियों भरा है, पंजाब के मुलाजम एक प्लेटफार्म पर इकट्ठे होकर संघर्ष करना चाहिए।
Comments
Post a Comment