श्रीमती उर्मिला देवी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, खरकां (होशियारपुर) में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा नेत्रदान एसोसिएशन होशियारपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर आज श्रीमती उर्मिला देवी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, खरकां (होशियारपुर) में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, अध्यापकगण, विद्यार्थी एवं नेत्रदान एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था।
नेत्रदान एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. बहादुर सिंह सुनेत ने “सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी” विषय पर अपने विचार रखते हुए युवाओं को मानव सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
महासचिव श्री बलजीत सिंह ने एसोसिएशन की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को नेत्रदान अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। सदस्य श्री ओंकार सिंह धामी ने भी विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उत्साहित किया।
इस अवसर पर श्री जसदेव सिंह वालिया, उपाध्यक्ष, श्रीमती उर्मिला देवी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को नेत्रदान का संकल्प लेने और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी का संदेश देकर किया गया।
फोटो कैप्शन:
खरकां, होशियारपुर में आयोजित स्थापना दिवस जागरूकता संगोष्ठी के दौरान नेत्रदान एसोसिएशन एवं कॉलेज प्रबंधन द्वारा श्री जसदेव सिंह वालिया को सम्मानित करते हुए।

Comments