सिविल सर्जन द्वारा सिविल अस्पताल का दौरा****बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए – सिविल सर्जन****मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न आने दी जाए – डॉ. मनदीप कमल, सिविल सर्जन**
**होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल द्वारा सिविल अस्पताल में अचानक चेकिंग की गई और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस मौके पर उनके साथ सीनियर मेडिकल ऑफिसर होशियारपुर डॉ. नवजोत सिंह, डॉ. नेहा पाल, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह, तरसेम लाल जिला समूह शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, रविंदर जस्सल डिप्टी मास मीडिया अधिकारी तथा मैडम आशा (स्टेनो) भी उपस्थित थे।
इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को दी जा रही दवाइयों, ऑक्सीजन आदि सुविधाओं की जांच की। इसके अलावा लैबोरेटरी, एक्स-रे विभाग, स्कैनिंग रूम, आई.सी.टी.सी. सेंटर, फिजियोथेरेपी विभाग, फार्मेसी, जच्चा-बच्चा वार्ड, ए.आर.टी. सेंटर, ओ.पी.डी. सेवाएं, वार्ड, टीकाकरण सेवाएं, पावर बैकअप, अस्पताल की मैनपावर, साफ-सफाई तथा डायलिसिस यूनिट आदि का निरीक्षण किया और मरीजों से अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बातचीत भी की।
सिविल सर्जन ने निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य संस्थान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और मरीजों को दवाइयों तथा लैब टेस्ट की सुविधा प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से सभी डॉक्टरों को निर्देश दिया कि वे अस्पताल में आने वाले मरीजों को विभिन्न बीमारियों के बारे में भी जागरूक करें।
इसके साथ ही मरीजों के इलाज और सुविधाओं के लिए किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया गया और पूरे स्टाफ को बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने कहा कि मरीजों को सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बुजुर्गों, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उनके बैठने के लिए उचित व्यवस्था हो तथा पीने के लिए स्वच्छ पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो।
फार्मेसी की जांच करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि दवाइयों की कमी होने से पहले ही उनका प्रबंध कर लिया जाए ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Comments
Post a Comment