रविनंदन शास्त्री के भजनों से बही श्रद्धा और भाव की गंगा, श्रद्धालुओं ने खूब लगाई डुबकियां-महामंडलेश्वर प्रकाशनंद सरस्वती जी महाराज और महंत उपेन्द्र पराशर जी ने दिया आशीर्वाद



होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा 





 श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की तऱफ से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रकाशानंद जी सरस्वती महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में करवाए गए श्री राम नवमीं महोत्सव के अंतिम दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें रविनंदन शास्त्री जी महाराज वृदावन वालों ने भजनों के माध्यम से उपस्थिति को प्रभु से जोड़ा। उनके द्वारा गाए भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। इस मौके पर गद्दी श्री बाबा नकोदर दास जी धर्मशाला महंता के महंत उपेन्द्र पराशर जी महाराज ने विशेष तौर से पहुंचकर आशीर्वाद दिया और मंडल के कार्यों को सराहा। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रभु भजन और सेवा कार्यों से जुड़ते हैं उन पर भगवान राम असीम कृपा करते हैं तथा सभी को यथाशक्ति मंडल का सहयोग जरुर करना चाहिए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर प्रकाशानंद जी महाराज ने भी आशीर्वाद देते हुए उपस्थिति को श्री राम नवमीं महोत्सव के सफल आयोजन की बधाई दी और आशा की कि हम सभी कथा से ग्रहण की गई शिक्षाओं को जीवन में धारण करेंगे और परिवार एवं समाज के प्रति अपने दायित्व को बाखूबी निभाएंगे। मंडल की तरफ से प्रधान हरीश सैनी की समस्त अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व मेयर शिव सूद, राकेश सूरी, अश्वनी शर्मा, प्रदीप हांडा, प्रशांत कैंथ, श्री कृष्ण जन्माष्टमी कमेटी के प्रधान डा. संजीव शर्मा, सदस्य नंद कुमार, राजन गुप्ता, कमल वर्मा, कृ,ण गोपाल आनंद, बलदेव नागपाल, कृष्ण नागपाल, पूजा वशिष्ट, कुमकुम सूद, मंडल के सदस्य सुनील प्रिय, सुरेन्द्र ओहरी, डा. सलेश, अश्वनी चोपड़ा, तिलक राज वर्मा, एसपी गौतम, महिंदरपाल गुप्ता, रमन वर्मा, विपिन गुप्ता, रमेश चड्ढा, राजेश तनेजा, लक्ष्मी नारायण, अनिरुद्ध शर्मा, एडवोकेट गोरेश सैनी, मुकेश शर्मा, वृजलाल आनंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Comments