ऐतिहासिक गांव बस्सी गुलाम हुसैन के रास्तों की समस्या को लेकर विजय सांपला ने नितिन गडकरी से की मुलाकातकेंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दिए अंडरपास बनाने के निर्देश; ग्रामीणों की मुश्किल का होगा स्थायी समाधान
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
हाथी दांत की कारीगरी (Ivory carving) के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध और कई राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार विजेता परिवारों के निवास स्थान, ऐतिहासिक गांव बस्सी गुलाम हुसैन के रास्तों की गंभीर समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला ने आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से विशेष मुलाकात की।
मुख्य समस्याओं का विवरण:
मुलाकात के दौरान श्री सांपला ने बताया कि होशियारपुर से मात्र 3 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव का मुख्य रास्ता नया नेशनल हाईवे बनने के कारण बंद हो गया है। इसके कारण:
गांव के लोगों का शहर से सीधा संपर्क टूट गया है।
स्कूली बच्चों और शिक्षकों को आने-जाने में भारी दिक्कत आ रही है।
वैकल्पिक रास्ते लंबे और सुनसान होने के कारण असुरक्षित हैं।
केंद्रीय मंत्री का आश्वासन:
श्री विजय सांपला के निवेदन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए श्री नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को इस स्थान पर अंडरपास बनाने के आदेश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हाईवे के कारण लोगों को आ रही इस मुश्किल का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे प्रोजेक्ट्स के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आम जनता को कम से कम परेशानी हो।
Comments
Post a Comment