लाली बाजवा को अकाली दल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

 
माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा
 शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के हुशियारपुर जिले के अध्यक्ष (शहरी) जतिंदर सिंह लाली बाजवा को पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल और पार्टी की वरिष्ठ हाईकमान का इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद प्रकट करते हुए, जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने कहा कि अकाली दल पंजाब की अपनी क्षेत्रीय पार्टी है और पंजाब के मुद्दों को अकाली दल ही हल करवा सकता है। उन्होंने कहा कि अकाली दल पंजाब और पंजाबियत के लिए आवाज बुलंद करता रहा है और करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पंजाब के हितों की रक्षा और इसकी खुशहाली को सुनिश्चित बनाने के लिए भविष्य में बनने वाली अकाली दल की सरकार द्वारा काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूबे के लोग 2027 में सूबे की कमान अकाली दल को सौंपने का फैसला कर चुके हैं। जतिंदर सिंह लाली बाजवा को इस नियुक्ति पर विशेष तौर पर दविंदर सिंह बहोवाल सहित अन्य ने सिरोपा और श्री साहिब देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दविंदर सिंह बैंस बाहोवाल, नवजोत सिंह ज्योति, इंजीनियर हरिंदर सिंह झिंगड़, गुरप्रीत सिंह कोहली, कुलदीप सिंह बब्बू बाजवाड़ा, जसपिंदर सिंह, हरभजन सिंह धालीवाल, सत्विंदर सिंह अहलूवालिया, अनमोल सिंह बैंस, गगनदीप सिंह बैंस, मनवीर सिंह बैंस आदि हाजिर थे।

Comments