पीएयू लुधियाना किसान मेले में सोनालिका इंडस्ट्रीज का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र; क्रांति दीपक शर्मा ने किसानों के हित में आधुनिक तकनीक पर दिया जोर



लुधियाना/दलजीत अज्नोहा 
 पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले के दौरान सोनालिका इंडस्ट्रीज द्वारा लगाया गया स्टॉल किसानों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। मेले के दौरान स्टॉल पर लगातार किसानों की भीड़ देखने को मिली, जो कंपनी के आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
इस अवसर पर क्रांति दीपक शर्मा, बिजनेस हेड, सोनालिका इंडस्ट्रीज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में कंपनी ने किसानों के लिए नई और उन्नत तकनीकों को प्रस्तुत किया, जिससे खेती को अधिक लाभकारी और आसान बनाया जा सके।
मेले के दौरान सोनालिका इंडस्ट्रीज ने Inline Square Baler (Self Greasing System सहित), Super Seeder with DSR (Multi Crop Technology) तथा Hay Rake (11 Tyne) जैसे अत्याधुनिक कृषि यंत्र लॉन्च किए। इन मशीनों का उद्देश्य खेती की उत्पादकता बढ़ाना, लागत कम करना और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है।
मेले में पहुंचे किसानों ने इन उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। कई किसानों ने मौके पर ही मशीनों की बुकिंग करवाई और इनके उपयोग तथा लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर क्रांति दीपक शर्मा ने कहा कि सोनालिका इंडस्ट्रीज अपने सभी उत्पादों को गहन रिसर्च और आधुनिक डिजाइन के साथ तैयार करती है, ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कंपनी हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और कस्टमर केयर के माध्यम से हर संभव सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करती है। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर सेवा और नई तकनीक उपलब्ध करवाने के लिए सोनालिका हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी किसानों के हितों की रक्षा करती रहेगी।
इस मौके पर सोनालिका इंडस्ट्रीज के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें इंद्रेश गंगवार (सीटीओ – रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी), विपिन बंधु (प्रेसिडेंट – सेल्स एंड मार्केटिंग), जगप्रीत मस्ताना (एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट – नॉर्थ एंड सेंट्रल सेल्स एंड मार्केटिंग), दीपक ऋषि (कमर्शियल हेड), सरवप्रीत सिंह (मार्केटिंग हेड) और अनिल मौर्य (एरिया मैनेजर – सेल्स एंड मार्केटिंग) शामिल थे।
किसान मेले में सोनालिका इंडस्ट्रीज की सक्रिय भागीदारी ने एक बार फिर यह साबित किया कि कंपनी किसानों को सशक्त बनाने और भारतीय कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

Comments