पंजाब के अंतरराष्ट्रीय रेफरी जगमोहन विज ने जॉर्जिया में आयोजित डब्लू के एफ सीरीज ए मे भारतीय टेक्निकल ऑफिशियल का किया नेतृत्व!
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
वर्ल्ड कराटे फेडरेशन द्वारा जॉर्जियन कराटे फेडरेशन के सहयोग से वर्ष की पहली डब्लू के एफ इवेंट के वन शृंखला में सीरीज ए का आयोजन जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में किया गया! पंजाब से संबंध रखने वाले भारत के
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कराटे कोच सेंसई जगमोहन विज ने वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ऑफशियाटिंग करने का गौरव प्राप्त किया। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष शिहान भरत शर्मा द्वारा इस प्रतिष्ठित कराटे प्रतियोगिता में ऑफशियाटिंग करने के लिए भारत से तीन रेफरी, जिनमे जगमोहन विज के साथ जितेश नायर (मुंबई, महाराष्ट्र) और विजय कुमार डुगरू (हैदराबाद , तेलंगाना) शामिल है, को चुना गया था 3 दिन तक जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिसी में चली इस कराटे चैंपियनशिप में विश्व के 71 देश से लगभग 925 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया ।चैंपियनशिप से पहले वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के रेफरी कमीशन के चेयरमैन हैवियर एस्केलाते ने सभी रेफरी को नए नियमों 2026 के बारे में ब्रीफिंग दी । तातामी नंबर दो पर वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के रेफरी कमीशन के सदस्य हाईथम फारूक (इजिप्ट) , प्रतियोगिता की अपील जूरी के वरिष्ठ सदस्य गीडोन (इजरायल) और ओलंपिक रेफरी डार्को ज़रिक ( स्लोवाकिया ) के मार्गदर्शन में जगमोहन विज ने स्कोर सुपर वाइजर कांसा असिस्टेंट, काता और कुमिते जज, और रेफरी की भूमिका के साथ-साथ मैच सुपरवाइजर ( कांसा ) और वीडियो रिव्यू सुपरवाइजर ( जज) के रूप में कार्य किया। उल्लेखनीय है कि जगमोहन विज उत्तर और मध्य भारत केएकमात्र डब्ल्यू के एफ रेफरी है, जिन्होंने तीन कराटे प्रीमियर लीग ( दुबई, फ़ुजैरा और केरो), चार वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप्स ( यू .ए.ई, तुर्की, इटली, फ्रांस) के साथ साथ डब्ल्यू के एफ की सीरीज ऐ ( जॉर्जिया)और वर्ल्ड यूथ लीग (फूजेरा ( यू ए ई) और कैनकुन, (मैक्सिको) में रेफरी कर भारत का नाम गौरवान्वित किया है।
Comments
Post a Comment