काठगढ़ की उठाऊ सिंचाई योजना चलाकर मान सरकार ऐसे शेखी वघार रही है कंडी क्षेत्र में पूरा सिंचाई सिस्टम उन्होंने तैयार किया हो - तीक्ष्ण सूद
होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि कंडी क्षेत्र में कंडी कनाल द्वारा सिंचाई का सिस्टम पिछले 20 सालो से चल रहा है। 423 गांवो की 1 .25 हज़ार एकड़ भूमि की सिंचाई करने वाली इस नहर का निर्माण बुर्जी न. 20 तक 1989 में हो गया था जबकि पंजाब में गवर्नरी राज था। उसके बाद बुर्जी न.59 तक गांव बस्सी बिल्लु तक का निर्माण 1993 में स. बेअंत सिंह की सरकार के समय तथा दूसरे चरण में बुर्जी न.130 तक बलाचौर का निर्माण 1997 के बाद स.प्रकाश सिंह बादल की सरकार के समय में हुआ। उस समय दूसरे चरण के निर्माण पर 1940 .24 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इस परियोजना में उच्चे क्षेत्रो को पानी देने के लिए स.बादल की सरकार में ही उठाऊ सिंचाई योजना का प्रावधान रखा गया था तथा कई जगह लागू भी कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि केंदर सरकार द्वारा जल- जीवन मिशन के अंतर्गत तक 2022 से लेकर 2026 तक 5129 करोड़ रूपए की राशि पंजाब के लिए अधिकृत की गई थी। परन्तु राज्य सरकार द्वारा सही दस्तावेज तैयार न करने,एन ओ सी न देने तथा राज्य का राशि का हिस्सा न डालने आदि की नलायकियो के कारण उसका केवल 15 % ही उपयोग को लाने में मिल सका। उन्होंने कहा कि 13 गांवो में मौजूदा काठगढ़ की उठाऊ जल सिंचाई परियोजना पर केवल 67 करोड़ रूपए है खर्च आया है जो कि पूरी की गई बाकी योजना का प्रथम चरण है। परियोजना जिसमे 20 गांव शामिल है दूसरे तथा तीसरे चरण में सिंचाई प्राप्त कर सकेंगे जिसमे अभी समय लगेगा। इस छोटे से काम को पूरा करने पर मान सरकार अपनी पीठ ऐसे थपथपा रही है जैसे इस सरकार के आने से पहले ना कंडी कनाल बानी थी तथा न ही कंडी क्षेत्र को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध था। श्री सूद ने कहा कि भाजपा अकाली सरकार के समय कंडी क्षेत्र में बहुत से डैम बना कर तथा ट्यूबवेल कनेक्शन देकर सिंचाई को सुनिश्चित किया था। उसके मुकाबले में मौजूदा सरकार की कारगुज़ारी नग्नय के बराबर है।
Comments
Post a Comment