होशियारपुर/पटियाला/दलजीत अजनोहा
ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन (रजि.) भारत की पटियाला जिले की विशेष बैठक जग्गी पातड़ां की पअध्यक्षता में हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सत्विंदर हीरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर आदि धर्म मिशन को पंजाब और पटियाले के अंदर मजबूत करने और मिशन की गतिविधियों को तेज करने संबंधी विभिन्न नेताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर उपस्थिति इकठ की ओर से सर्वसम्मति से निर्णय करके मास्टर सुखवीर दुगाल को ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन जिला पटियाला और जग्गी पातड़ां को तहसील पातड़ां, मास्टर गुरमुख सिंह को सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया जिसका समूह आगुओं ओर से स्वागत किया गया।
इस मौके पर संत सत्विंदर हीरा ने कहा कि सतगुरु रविदास महाराज जी और कौम के महान रहबर बाबू मंगू राम मुगोवालिया, बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर, बाबू कांशी राम, बाबा बंता राम घेड़ा की क्रांतिकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंजाब के हर जिले, तहसीलों और ब्लाक स्तर पर आदि धर्म मिशन की इकाइयां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थल चरणछोह बेगमपुरा श्री खुरालगढ़ साहिब में 11 अप्रैल 2026 को अमृत धारा प्रकट दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती तथा नए वर्ष 2027 में सतगुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व शताब्दी मनाने के लिए तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही हैं जिसके लिए संगतों में भारी उत्साह है। इस अवसर पर प्रिंस पातड़ां, बलकार पेंटर हमझिड़ी भी हाजिर थे।

Comments
Post a Comment